फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanaya Kapoor: स्टेज पर रोने लगी शनाया कपूर, जानिए विक्रांत मैसी ने एक्ट्रेस को लेकर क्या कहा?

Sun, 18 May 2025 10:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक स्टेज पर रोती नजर आ रही हैं। साथ में विक्रांत मैसी भी दिख रहे हैं। वह एक्ट्रेस को कुछ बातें कहते हुए सुनाई देते हैं।

विज्ञापन
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shanayakapoor02
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में शनाया कपूर ने एक अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की। इस अवॉर्ड फंक्शन में ऐसा कुछ हुआ कि वह राेने लगीं। विक्रांत मैसी भी स्टेज पर शनाया के साथ मौजूद थे। आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, जिससे ये सिचुएशन बन गई।  

विज्ञापन


शनाया क्यों हुईं इमोशनल 
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। जुलाई के महीने में यह फिल्म रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में  शनाया के साथ विक्रांत मैसी भी होंगे। हाल ही में ये दोनों एक्टर्स जीसिने अवॉर्ड में शामिल हुए। इस अवॉर्ड फंक्शन में शनाया की डेब्यू फिल्म की एक टीजर दिखाया गया, जिसे देखकर वह इमोशन हो गईं और रोने लगीं।  




विक्रांत ने शनाया के बारे में क्या कहा
इस अवॉर्ड फंक्शन के स्टेज पर शनाया के साथ विक्रांत मैसी भी खड़े थे। वह बोले, ‘मुझे तुम पर गर्व है। तुम्हारे साथ काम करके काफी अच्छा लगा। आगे भी मैं तुम्हारे साथ और फिल्में करना चाहूंगा।’ विक्रांत जैसे मंझे हुए एक्टर की ये बातें सुनकर शनाया कपूर और इमोशनल हो गईं, वह विक्रांत के गले लग गईं।  ये खबर भी पढ़ें: Vibe Song: गुरु रंधावा का नया गाना 'VIBE' रिलीज, शनाया और मोंटाना ने किया हिप-हॉप 

क्या है आंखों की गुस्ताखियां की कहानी 

विज्ञापन

फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' रस्किन बॉन्ड की एक शॉर्ट स्टोरी 'द आइज हैव इट' पर बनी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म में शनाया कपूर ने एक थिएटर कलाकार का रोल किया है, वहीं  विक्रांत मैसी ने एक अंधे म्यूजिशियन का रोल निभाया है। शनाया की यह डेब्यू फिल्म है, इसके अलावा भी वह कुछ और फिल्मों का हिस्सा हैं। इन फिल्मों के नाम ‘तू या मैं’ और ‘जेसी' है। विक्रांत के करियर फ्रंट की बात करें तो वह एक और फिल्म कर रहे हैं, जिसमें श्री श्री रविशंकर का रोल कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें