ऑल्ट बालाजी के लाइक किए गए ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए फैंस ने माफी मांगने की अपील की है। हालांकि, अब ट्वीट को अनलाइक कर दिया गया है लेकिन लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने तो एप को अनइंस्टॉल कर दिया है। कुछ ने इसे लो रेटिंग दे दी है और प्ले स्टोर पर निगेटिव रिव्यूज दे रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि एकता कपूर को गंदी बात जैसे शोज नहीं बनाने चाहिए क्योंकि उनके एप का नाम बालाजी है। एक यूजर ने लिखा- 'कम से कम बालाजी भगवान का नाम तो मत ख़राब करो।'
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस इसे घिनौना, अपमानजनक और निराश करने वाला बता रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक माफी नहीं मांगी जाएगी, वे हैशटैग #ShameOnAltBalaji को ट्रेंड कराते रहेंगे।
हालांकि बाद में ऑल्ट बालाजी का सोशल मीडिया हैंडिल करने वाली कंपनी ऑटम ने एक पोस्ट साझा कर माफी मांग ली थी। उन्होंने ट्वीट किया- हम ऑटम हैं, ओआरएम ऑल्ट बालाजी सोशल मीडिया को मैनेज करते हैं। बीती रात हमारी टीम से शहनाज के बारे में एक गलत ट्वीट गलती से लाइक हो गया। हम एक्टर्स और उनके फैंस का बहुत सम्मान करते हैं और कभी उन्हें दुखी नहीं करना चाहते हैं। हम आशा करते हैं आप ऑल्ट बालाजी और उसके शो को उतना ही प्यार देंगे।