फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shama Sikander: समंदर किनारे लहरों का लुत्फ उठाती दिखीं शमा सिकंदर, कातिलाना पोज ने किया फैंस को घायल

Fri, 05 Aug 2022 08:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ बोलेड तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ऑरेंज कलर की मोनोकिनी पहने दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
शमा सिकंदर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडस्ट्री की बोल्ड अदाकारों में से एक अभिनेत्री शमा सिकंदर आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के कारण सुर्खियां बटोरती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली शमा अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। जो उनके फैंस को खूब भाती हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने आज भी अपनी ग्रीस से कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में शमा का बेहद ही ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। एक बार फिर उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं और तेजी से वायरल भी हो रही हैं।

विज्ञापन

शमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ बोलेड तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह ऑरेंज कलर की मोनोकिनी पहने दिखाई दे रही हैं। मोनोकिनी में शमा की अदाएं एक बार फिर फैंस के दिलों को घायल कर रही हैं। इन तस्वीरों में वह लेटी हुई कातिलाना पोज देती दिखाई दे रही हैं। बोल्ड डीप नेकलाइन वाली मोनोकिनी पहने शमा किसी बीच किनारे समंदर की लहरों का मजा ले रही हैं। अपने पोस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'ए बर्थडे वेल स्पेंट।' गौरतलब है कि अभिनेत्री इन दिनों ग्रीस में अपने पति के साथ अपना जन्मदिन मनाने गई हुई हैं। शमा की इन तस्वीरों पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

एक तरफ जहां उनके फैंस इस हसीन बाला के हुस्न की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा,'बहुत ही हॉट।' वहीं दूसरे ने लिखा,'गॉर्जीयस।' वहीं इन सबके बीच कुछ कमेंट्स में लोग शमा के प्रेगनेंट होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन तस्वीरों से पहले ही अभिनेत्री ने पीली साड़ी में अपना एक वीडियो साझा किया था। उसे भी फैंस ने बहुत पसंद किया था। आपको बता दे कि शमा सिकंदर 40 साल की होने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। बीते कई समय से पर्दे से दूर एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हालांकि, लाइमलाइट से दूर रहने के बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। उनके इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें