बेटे के सीन की वजह से हुए असहज
हाल ही में शाम कौशल ने डंकी में अपने बेटे के आत्मदाह वाले दृश्य को निर्देशित करने को लेकर चर्चा की। शाम ने कहा कि इस तरह के दृश्यों की योजना बनाते समय वह अक्सर केवल अंतिम परिणाम पर ध्यान केंद्रित करते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि हालांकि वह आमतौर पर बिना किसी हिचकिचाहट के ऐसे दृश्यों को फिल्माते हैं, लेकिन ऐसे सीन विशेष रूप से उनके बेटे के साथ, कभी-कभी उन्हें असहज महसूस कराते हैं।
पहले इस तरह सीन को चाहते थे फिल्माना
शाम कौशल ने निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ एक प्रभावशाली आग के दृश्य की योजना बात करते हुए कहा कि शुरू में, उन्होंने विक्की के किरदार को आग की लपटों से भागने पर विचार किया। हालांकि, बाद में उनको लगा कि यह सही भावना व्यक्त नहीं करेगा।
तनाव के बावजूद फिल्माया सीन