29 साल बाद रमेश सिप्पी की फिल्म शिमला मिर्च में एक साथ काम कर रहे शक्ति कपूर मानते हैं कि हेमा मालिनी आज भी उतनी ही खूबसूरत और उतनी ही विनम्र हैं।' फिल्म की शूटिंग जारी है।
लंबे अर्से बाद एक साथ काम कर रहे और ये दोनों कलाकार, साथ काम करने का मजा ले रहे हैं। तीन दशक बाद बॉलीवुड के ये नामचीन एक्टर एक साथ काम कर रहें हैं। वे शूटिंग के दौरान मिलने वाले समय में पुराने दिनों को भी याद करते हैं।
दोनों रमेश सिप्पी की फिल्म शिमला मिर्च में अभिनय कर रहे हैं। फिल्म की कहानी को लेकर सिप्पी खामोश हैं, जबकि बॉलीवुड की सदाबहार ड्रीमगर्ल के साथ काम करने को लेकर शक्ति कपूर बहुत उत्साहित हैं।
शक्ति कपूर और हेमा मालिनी ने सत्ते पे सत्ता, नसीब और फांसी के बाद जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। शक्ति कपूर कहते हैं कि 'फांसी के बाद हम दोनों की साथ में आखिरी फिल्म थी। लेकिन ऐसा लगता है कि इतने बरस गुजर जाने के बाद भी कुछ खास नहीं बदला।