फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्ति कपूर ने माना, हेमा आज भी खूबसूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
29 साल बाद रमेश सिप्पी की फिल्म शिमला मिर्च में एक साथ काम कर रहे शक्ति कपूर मानते हैं कि हेमा मालिनी आज भी उतनी ही खूबसूरत और उतनी ही विनम्र हैं।' फिल्म की शूटिंग जारी है।
विज्ञापन


लंबे अर्से बाद एक साथ काम कर रहे और ये दोनों कलाकार, साथ काम करने का मजा ले रहे हैं। तीन दशक बाद बॉलीवुड के ये नामचीन एक्टर एक साथ काम कर रहें हैं। वे शूटिंग के दौरान मिलने वाले समय में पुराने दिनों को भी याद करते हैं।

दोनों रमेश सिप्पी की फिल्म शिमला मिर्च में अभिनय कर रहे हैं। फिल्म की कहानी को लेकर सिप्पी खामोश हैं, जबकि बॉलीवुड की सदाबहार ड्रीमगर्ल के साथ काम करने को लेकर शक्ति कपूर बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन


शक्ति कपूर और हेमा मालिनी ने सत्ते पे सत्ता, नसीब और फांसी के बाद जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। शक्ति कपूर कहते हैं कि 'फांसी के बाद हम दोनों की साथ में आखिरी फिल्म थी। लेकिन ऐसा लगता है कि इतने बरस गुजर जाने के बाद भी कुछ खास नहीं बदला।
विज्ञापन

श्रद्घा कपूर को सबसे खूबसूरत हीरोइनों में मानती हैं हेमा

हेमा मालिनी शक्ति कपूर की बेटी श्रद्घा कपूर को आज की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक मानती हैं।

शक्ति कपूर ने बताया कि 'हेमाजी मेरी बेटी श्रद्धा के काम की तारीफ करती हैं। खास तौर पर उन्हें श्रद्धा की आशिकी-2 बहुत पसंद आई। हेमाजी का यह भी कहना है कि श्रद्धा आज की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक है। अगर वह चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करती रहीं तो बहुत आगे जाएंगी।'

शक्ति और हेमा समेत दर्शकों को भी अगले साल इस फिल्म की रिलीज का इंतजार रहेगा क्योंकि रमेश सिप्पी भी लंबे अर्से के बाद फिल्म निर्देशन की दुनिया में लौट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें