फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने कहा है कि वह अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने को तैयार हैं। शाहरुख ने स्पष्ट किया कि उनके और सलमान के बीच किसी तरह का मनमुटाव नहीं है।
बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान और सलमान खान के बीच पिछले कुछ सालों से टकराव चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों के बीच बोलचाल भी नहीं है। इसके बाद भी शाहरुख खान ने सलमान के साथ काम करने की इच्छा जताई है।
शाहरुख से उनके और सलमान के साथ साथ काम करने की संभावना के बारे में पूछा गया था। शाहरुख ने कहा कि निर्माता और निर्देशकों को बेहतर पटकथा के साथ सामने आना चाहिए। इंशाअल्लाह अगर कोई संभावना बनती है, तो हम मिलकर साथ साथ काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर यह होता है, तो अच्छा और नहीं होता है, तो भी अच्छा। अभिनेता ने कहा कि उनके और सलमान के बीच किसी तरह के अहं का टकराव नहीं है। बस हमारे रास्ते अलग हैं। हम दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं। एक दूसरे के परिजनों की भी इज्जत करते हैं।