फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश की हर ख्वाहिश में खो जाना चाहते हैं शाहरुख

Tue, 06 Nov 2012 12:54 AM IST
जालंधर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान की बुलंदियों को छूने वाले यश चोपड़ा की हर उस ख्वाहिश व याद में शाहरुख खान खो जाना चाहते हैं, जिससे यश को बेहद प्यार था। यश चोपड़ा जालंधर के दोआबा कॉलेज को कभी नहीं भूल पाते थे और इसको प्रति वर्ष एक लाख रुपये देते थे। यश का यही कॉलेज प्रेम अब फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को यहां खींच रहा है। शाहरुख खान बुधवार को कैटरीना कैफ और अनुष्का के साथ दोआबा कॉलेज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


यश का कॉलेज के प्रति इतना प्यार शाहरुख के कदमों को नहीं रोक पाया है। वह कॉलेज के उस स्टूडियो में भी जाना चाहते हैं, जिसको यश ने खुद बेहद लग्न से तैयार करवाया था। 1945 में यश चोपड़ा दोआबा कॉलेज से स्नातक में पढ़ते थे। मुंबई जाकर शिखर को छूने वाले यश चोपड़ा अपने कॉलेज के किस कदर दीवाने थे, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह जब भी पंजाब की यात्रा पर आते तो कॉलेज को जरूर देखने जाते थे और हर साल एक लाख रुपये दोआबा कॉलेज को भेजते थे।

कॉलेज में स्टूडियो का निर्माण हुआ, जिसमें न्यूज रीडिंग, वीडियो शूट, आरजेईंग, आडिटिंग का काम शुरू हुआ। इस स्टूडियो के लिए सारा सामान खुद यश चोपड़ा ने डिसाइड किया और खरीदा। उनकी मर्जी से स्टूडियो तैयार किया गया।  दोआबा कॉलेज में जो भी प्रोडक्शन का काम होता था उसका फैसला यश चोपड़ा ही करते थे। कॉलेज में स्टूडियो को पूरी तरह से तैयार किया जा रहा है और अंदर काफी सजावट का काम शुरू हो चुका है। इस स्टूडियो में रखा हर सामान यश चोपड़ा की यादों को ताजा करता है। शाहरुख भी इन यादों को ताजा करने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें