फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK on protest: सलमान के खिलाफ बोले शाहरुख? छात्रों से कहा- 'हटने की जरूरत नहीं, डटे रहो'; देखें वायरल पोस्ट

Fri, 24 Jul 2026 08:27 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan: दावा किया जा रहा है कि सलमान खान के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया है। दावा यह भी है कि उन्होंने छात्रों से डटे रहने की अपील की है।
 
विज्ञापन
सलमान खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट पर कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने छात्रों से घर वापस लौटने और सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की थी। 
विज्ञापन

अब दावा किया जा रहा है कि सलमान के इसी ट्वीट पर जवाब देते हुए शाहरुख खान ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों से प्रदर्शन पर डटे रहने की अपील की है।

वायरल ट्वीट में क्या है?
वायरल हो रही पोस्ट में लिखा है, 'जब लड़ाई हमारे अधिकारों के लिए हो, तो चुप रहना समझदारी नहीं है। बल्कि शांति से डटे रहना ही समझदारी है। जब तक भरोसा फिर से कायम न हो जाए, तब तक रुकें नहीं। यह लड़ाई कभी भी अतीत या वर्तमान के बारे में नहीं थी। यह भविष्य को सुरक्षित रखने के बारे में है। दोस्तों,  किसी कीमत पर रुकना नहीं है।'
 

शाहरुख खान का एक्स हैंडल, फैक एक्स हैंडल - फोटो : सोशल मीडिया
क्या शाहरुख ने किया ट्वीट?
वायरल हो रहे ट्वीट की सत्यता जानने के लिए जब हम शाहरुख खान के आधिकारिक एक्स हैंडल पर गए, तो वहां पर इस तरह कोई ट्वीट नजर नहीं आया। गौर से देखे पर पता चला कि यह शाहरुख खान का ट्वीट ही नहीं है। बल्कि यह हूबहू शाहरुख की डीपी और लगभग वैसा ही यूजरनेम इस्तेमाल कर रहे है फैन का पेज है।
विज्ञापन

शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : एक्स
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' में बिजी हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी।

सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म गलवान घाटी की घटना पर आधारित है। इसमें उनके साथ चिंत्रांगदा सिंह होंगी। इसके निर्देशक अपूर्व लखिया है। उम्मीद है कि यह फिल्म अगले साल शुरुआत में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें