फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय के साथ फिर नजर आएंगे शाहरुख

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक दशक तक दूर रहने के बाद किंग खान शाहरुख और खूबसूरत ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं। निर्देशक संजय लीला भंसाली की ट्रेजडी ‘देवदास’ (2003) में दोनों संग नजर आए थे। उसके बाद से दर्शक इस जोड़ी का इंतजार करते रहे और वह इंतजार आज तक खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन


बताया जाता है कि उस फिल्म के बाद में दोनों साथ काम करना तो चाहते थे परंतु उनके बीच कुछ ऐसी बातों को लेकर मनमुटाव हुआ, जो कभी खत्म नहीं हो सका। परंतु अब खबर आ रही है कि शाहरुख और ऐश्वर्या साथ में फिल्म करने के लिए राजी हो गए हैं।

दो साल से चर्चा थी कि शाहरुख-ऐश्वर्या एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे, परंतु ऐसा नहीं हो सका। अब बताया जा रहा है कि निर्देशक रोहित शेट्टी दोनों को लेकर फिल्म की योजना बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ‘चेन्नई ऐक्सप्रेस की कामयाबी के बाद में शाहरुख और रोहित आगे भी साथ काम करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

चाहिए शाहरुख की उम्र वाली हीरोइन

शाहरुख जब अपनी फिल्म ‘फैन’ की शूटिंग और कुछ अन्य प्रोजेक्ट खत्म कर लेंगे, उसके बाद रोहित की फिल्म पर काम शुरू होगा।’ कहा जा रहा है कि शाहरुख द्वारा रोहित के प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाने के बाद में रोहित फिल्म की हीरोइन तलाश रहे थे।

बढ़ती उम्र के बीच शाहरुख दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा जैसी कमउम्र हीरोइनों के साथ दिखें हैं, लेकिन रोहित का प्रोजेक्ट ऐसा है जिसमें किंग खान को अपनी उम्र के अनुसार हीरोइन चाहिए। ऐसे में रोहित ने ऐश्वर्या से बातचीत की। पूर्व विश्व सुंदरी ने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद हां कह दिया है। इससे रोहित उत्साहित हैं।

हाल में आई खबरों में कहा गया था कि रोहित अमिताभ बच्चन स्टारर ‘हम’ का रीमेक करना चाहते हैं। वह सुभाष घई की हिट फिल्म ‘राम लखन’ का भी रीमेक कर रहे हैं। परंतु शाहरुख-ऐश्वर्या स्टारर फिल्म का इन फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं है। इस फिल्म में वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी होंगे। देखना होगा कि कागज पर बनी योजना के बाद फिल्म पर्दे पर कब उतरती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें