फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सोमवार दूसरी शादी करेंगे शाहरुख खान?

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान नए डांस रियलिटी शो 'दिल से नाचें इंडियावाले' में उस समय झेंप गए, जब एक महिला प्रतिभागी ने उनके समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया।
विज्ञापन


प्रतिभागी ने उन्हें बताया कि वह उनकी दीवानी हैं। रूस निवासी प्रतिभागी इलेना ने अहमदाबाद ऑडिशन के दौरान शाहरुख की मौजूदगी वाले पैनल के सामने प्रस्तुति दी। किंग खान के सामने शादी का प्रस्ताव रखने से पूर्व इलेना ने 'आ रे प्रीतम प्यारे' और 'चिकनी चमेली' सरीखे गानों पर डांस भी किया।

शो के पैनल 'एजेंट्स ऑफ हैप्पीनेस' में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, फराह खान, सोनू सूद और विवान शाह सरीखे कलाकार शामिल हैं। वे सभी इलेना की प्रस्तुति से बहुत प्रभावित हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन

सोमवार को शादी कर सकते हैं

​​जब इलेना ने शाहरुख से उनसे शादी करने के लिए कहा तो वहां मौजूद हर कोई हक्का-बक्का रह गया, यहां तक कि शाहरुख भी झेंप गए​। इलेना के इस जवाब में किंग खान ने कहा​,​ "आप सोमवार को क्या कर रही हैं? हम सोमवार को शादी कर सकते हैं!​"​
​​
​​​​जिस पर फराह खान ने चुटकी लेते हुए कहा​, "शादी संभव नहीं है, लेकिन रोमांस संभव है। ​​वह आ सकते हैं और आपके साथ डांस कर सकते हैं​।​" उसके बाद शाहरुख मंच पर इलेना के पास पहुंचें और दोनों फिल्म 'ओम शांति ओम' के मशहूर गाने 'आंखों में तेरी अजब सी..' पर थिरके​।​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें