फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग खान करवाएंगे कंधे का ऑपरेशन

Tue, 30 Apr 2013 04:02 PM IST
मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान अपने कंधे के दर्द से अकसर परेशान रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक बड़े डॉक्टर से परामर्श लिया, तो उसने सलाह दे दी कि इसका एक छोटा सा ऑपरेशन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


चूंकि किंग खान को यह दर्द बहुत ज्यादा परेशान करने लगा है, इसलिए उन्होंने भी ऑपरेशन का मन बना लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, वे जून के महीने में ऑपरेशन करवा सकते हैं, तब वे लंदन में होंगे। यही महीना किंग खान को सही लग रहा है।

दरअसल, तब तक आईपीएल के मैच खत्म हो चुके होंगे और रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' भी पूरी हो चुकी होगी।

इस ऑपरेशन के बाद ही वे 'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रमोशन में भाग लेंगे और फराह खान के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें