फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh khan: लंदन में परिवार के साथ घूमने निकले शाहरुख, फैंस को लुक में दिखी ‘किंग’ की झलक

Mon, 03 Aug 2026 09:47 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Shahrukh Khan Spotted In New Look: शाहरुख खान इन दिनों यूके में फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता अपने परिवार के साथ वक्त बिताते दिखे। इसके साथ ही जिस अंदाज से शाहरुख ने अपना लुक छिपाया है वो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
अभिनेता शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शाहरुख खान को हाल ही में लंदन की गलियों में एक नए अवतार में देखा गया। बीते दिनों एक्टर लंदन की सड़कों पर परिवार के साथ बाहर निकले थे, जहां वह अपना नया लुक छिपाते नजर आए। उनके इस नए लुक को तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

‘किंग’ का लुक छिपा रहे हैं एक्टर? 

शाहरुख खान की यह फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या वह अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ के लुक को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं? एक्टर ने पूरी तरह कैजुअल लुक को अपनाया था। मगर ब्लैक कैप के साथ साफ तौर पर वह अपनी हेयरस्टाइल छिपाते दिखे। कहीं-कहीं उनके ब्लीच किए हुए बाल भी दिखाई दिए। उनकी इस स्टाइल से फैंस उनकी नई फिल्म के लुक से जोड़ कर देख रहे हैं।

विज्ञापन

शाहरुख खान परिवार के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

पत्नी बच्चों के साथ समय बिताया

शाहरुख खान फिलहाल अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। मगर इसके बावजूद उन्होंने परिवार के लिए समय निकाला। एक्टर अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ लंदन घूमने निकले थे। वहीं जैसे ही बादशाह के वहां मौजूद होने की जानकारी उनके फैंस को मिली। सभी उनके यूके स्थित घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए एकत्रित हो गए।

 

विज्ञापन

'किंग' मूवी की स्टार कास्ट
फिल्म ‘किंग’ इस साल दिसंबर 2026 में रिलीज होगी। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें