अभिनेता शाहरुख खान को हाल ही में लंदन की गलियों में एक नए अवतार में देखा गया। बीते दिनों एक्टर लंदन की सड़कों पर परिवार के साथ बाहर निकले थे, जहां वह अपना नया लुक छिपाते नजर आए। उनके इस नए लुक को तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
‘किंग’ का लुक छिपा रहे हैं एक्टर?
शाहरुख खान की यह फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई। फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या वह अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ के लुक को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं? एक्टर ने पूरी तरह कैजुअल लुक को अपनाया था। मगर ब्लैक कैप के साथ साफ तौर पर वह अपनी हेयरस्टाइल छिपाते दिखे। कहीं-कहीं उनके ब्लीच किए हुए बाल भी दिखाई दिए। उनकी इस स्टाइल से फैंस उनकी नई फिल्म के लुक से जोड़ कर देख रहे हैं।
शाहरुख खान परिवार के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी बच्चों के साथ समय बिताया
शाहरुख खान फिलहाल अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। मगर इसके बावजूद उन्होंने परिवार के लिए समय निकाला। एक्टर अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों के साथ लंदन घूमने निकले थे। वहीं जैसे ही बादशाह के वहां मौजूद होने की जानकारी उनके फैंस को मिली। सभी उनके यूके स्थित घर के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए एकत्रित हो गए।
'किंग' मूवी की स्टार कास्ट
फिल्म ‘किंग’ इस साल दिसंबर 2026 में रिलीज होगी। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।