फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' की तैयारियों के बीच शाहरुख ने किया ऐसा काम, हर जगह हो रही तारीफ

Mon, 03 Dec 2018 05:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
zero
विज्ञापन

अपनी आगामी फिल्म जीरो की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए अभिनेता शाहरुख खान हमेशा कुछ नया करते रहते हैं। वह समाज को सही दिशा देने वाले काम भी करते रहते हैं। शाहरुख ने अब एक ऐसा काम किया है जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है। आपको बता दें कि मुंबई के एक कार्यक्रम में शाहरुख ने वीडियो को शिक्षा के समय की जरूरत बताया है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह वीडियो लिटरेसी के लिए कुछ खास काम करना चाहते हैं। कार्यक्रम में शाहरुख ने कहा कि वह शिक्षकों को बहुत पसंद करते हैं और हमेशा एक शिक्षक बनना चाहते थे। शाहरुख आगे कहते हैं कि वीडियो का क्रेज इन दिनों बहुत बढ़ रहा है। हमें इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए काम करना चाहिए। वीडियो लिटरेसी आज बहुत जरूरी हो गई है, ताकि हम सही और गलत में फर्क कर सकें।

शाहरुख आगे कहते हैं कि वह बच्चों वीडियो लिटरेसी को लेकर शिक्षित करना चाहते हैं। इसके साथ ही वह कहते हैं कि मैं आर्काइवल सेंटर के बारे में बच्चों को जागरुक करना और डिजिटल कटेंट के जरिए उनको पुरानी चीजों के बारे में बताना चाहता हूं। इस कार्यक्रम में शाहरुख के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें