शाहरुख़ खान को बॉलीवुड ने अभी तक एक चीज़ से महरूम रखा है। शाहरुख़ को अफ़सोस है कि उन्हें 'बाजी राव सिंघम', 'राउडी राठौर', 'दबंग', 'इंस्पेक्टर विजय' जैसे पुलिस वाले किरदार कभी नहीं मिले।
शाहरुख़ ख़ान की ये दिली तमन्ना है कि वह एक फ़िल्म में पुलिस का किरदार निभाएं पर उनकी ये तमन्ना कोई पूरी ही नहीं करता। शाहरुख़ कहते हैं, "कई पुलिस वाले मेरे साथ काम करते है और मैं उनका काम बहुत नज़दीक से देखता हूं। इसलिए मैं चाहता हूं कि मैं पुलिस का किरदार निभाऊं लेकिन कोई ऐसे रोल लेकर आता ही नहीं।"