छोटे पर्दे पर अपनी शो से वापसी कर रहे शाहरुख खान ने सलमान खान की होस्टिंग वाले चर्चित शो बिग बॉस को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। हालांकि इस शो से सलमान खान जा चुके हैं लेकिन पर कहा जाता है कि उनकी वजह से ही यह शो सुपरहिट हुआ।
शाहरुख का कहना है कि उन्हें बहुत पहले ही बिग बॉस की होस्टिंग का ऑफर मिला था पर उन्हें सवाल जवाब के कॉन्सेप्ट पर बने शो ज़्यादा पसंद हैं इसलिए उन्होंने बिग बॉस नहीं किया।
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इससे पहले कौन बनेगा करोड़पति और क्या आप पांचवी पास से तेज़ हैं जैसे गेम शो होस्ट कर चुके हैं। हालांकि शो का कॉन्सेप्ट क्या है इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन उम्मीद है कि इस बार शाहरूख अपनी होस्टिंग में कुछ न कुछ नया करेंगे।