फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना सुरक्षा गार्ड्स के रहेंगे शाहरुख

Mon, 21 Jan 2013 12:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई पुलिस ने सुपरस्टार शाहरुख खान को दी सुरक्षा को वापस ले लिया है। गौरतलब है कि 2008 से शाहरुख को पुलिस सुरक्षा दी गई थी। ऐसा उनको इंडियन मुजाहिदीन द्वारा हमले की धमकी के बाद किया गया था।। इस धमकी के बाद से आठ कांस्टेबल दो शिफ्ट में बॉलीवुड के इन डॉन की सुरक्षा में लगे हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा हाल ही में इस बात की समीक्षा की गई कि शाहरुख को अब सुरक्षा की आवश्यकता है या नहीं। पुलिस ने पाया कि अब यह मामला पुराना हो गया है लिहाजा अब शाहरुख को किसी प्रकार की सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है। उसके बाद उनके साथ लगे सुरक्षा गार्ड्स को हटा लिया गया।

हालांकि सरकारी सुरक्षा गार्ड्स हटाने से शाहरुख की सुरक्षा पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा क्योंकि शाहरुख अपने साथ कुछ निजी गार्ड्स भी रखते हैं। वह हमेशा ही सुरक्षा के घेरे में चलते हैं। मुंबई के बाहर जब शाहरुख किसी कार्यक्रम के लिए जाते हैं तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उस राज्य सरकार के पास होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें