शाहरुख खान की आने वाली फिल्म फैन का टीजर रिलीज हो गया है। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म फैन में मुख्य भूमिका में शाहरूख खान हैं।
इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। शाहरुख की फिल्म के टीजर में उनके प्रशसंको की एक नई भीड़ दिखाई दे रही है।
अभी फिल्म की पहली झलक में यह साफ नहीं हो पाया है कि फिल्म की कहानी और दूसरे कलाकारों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
टीजर के मुताबिक शाहरुख खान की यह मूवी 15 अप्रैल, 2016 को रिलीज होगी। यानि फिल्म देखने के लिए आपको अभी 10 महीने और इंतजार करना पड़ेगा।