फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए रणबीर, शाहरुख और कोहली की कमाई?

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी फर्म के मुताबिक भारत के टॉप 15 सेलेब्रिटी ब्रांड का कुल वैल्यूएशन 82 करोड़ डॉलर  का है। यह वैल्यूएशन सेलेब्रिटी की ख्याति, साख और विज्ञापनों के जरिये उनके पैसे कमाने की क्षमता के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन


बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और रणबीर कपूर 100 मिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने वाले देश के पहले सेलेब्रिटी बने हैं। इन स्टार्स के ब्रांड वैल्यू के आधार पर इन्हें इस क्लब में शामिल होने का मौका मिला है।

फिर आई क्रिकेटरों की बारी

भारत में पहली बार हुए सेलेब्रिटी वैल्यूशन स्टडी से यह बात सामने आई है। इन दोनों कलाकारों के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उप कप्तान विराट कोहली का नंबर आता है।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अमेरिकी फर्म अमेरिकी अप्रेजल ने यह वैल्यूएशन किया है। उसके मुताबिक भारत के टॉप 15 सेलेब्रिटी ब्रांड का कुल वैल्यूएशन 82 करोड़ डॉलर (5,025 करोड़ रुपये) का है। यह वैल्यूएशन सेलेब्रिटी की ख्याति, साख और विज्ञापनों के जरिये उनके पैसे कमाने की क्षमता के आधार पर किया गया है।

देश के टॉप सलेब्रिटी ने 2013-14 में विज्ञापनों के जरिये 1,100 करोड़ रुपये कमाए, जो उनकी सालाना आय का लगभग आधा है। अपार दौलत कमाने वाले इन सेलेब्रिटीज की सूची में सबसे पहले किंग खान हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू 18 करोड़ 49 लाख डॉलर (1,011 करोड़ रुपये) है ।
विज्ञापन

रणबीर हैं दूसरे नंबर पर

जबकि दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू 12 करोड़ 94 लाख डॉलर (793 करोड़ रुपये) है। तीसरे नंबर पर हैं महेंद्र सिंह धोनी जिनकी ब्रांड वैल्यू है 7 करोड़ 19 लाख डॉलर (441 करोड़ रुपये)। उनके बाद हैं कमाई के मामले में तेजी से उभरते हुए क्रिकेटर विराट कोहली जिनकी ब्रांड वैल्यू है 5 करोड़ 64 लाख डॉलर यानी 346 करोड़ रुपये।

आमिर खान पांचवें नंबर पर हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू है 5 करोड़ 49 लाख डॉलर (346 करोड़ रुपये) और छठे नंबर पर हैं सलमान खान। सातवें नंबर पर दीपिका पादुकोण, आठवें पर रितिक रोशन, नौवें नंबर पर कैटरीना कैफ और दसवें नंबर पर करीना कपूर हैं। यानी टॉप टेन में सिर्फ तीन महिलाएं।

इसका मतलब हुआ कि ब्रांड वैल्यू के मामले में पुरुष आगे हैं। भारत के मामले में एक और बात है। यहां पश्चिमी देशों की तरह खिलाड़ी ऊपर नहीं हैं। अमेरिका-यूरोप में खिलाड़ी ब्रांड वैल्यूएशन के मामले में हॉलीवुड स्टार्स से भी आगे रहते हैं जैसे बेकहम, मेसी, रोजर फेडरर इत्यादि।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें