शाहरुख खान ने इमरान हाशमी की लिखी किताब की तारीफ की है। एक कार्यक्रम में उन्होंने इस किताब को प्रमोट किया। शाहरुख ने ट्विटर पर इस मुलाकात को शानदार बताया साथ ही उन्होंने इमरान और अयान के लिए दुआएं भी की। इमरान ने भी शाहरुख का शुक्रिया अदा किया।
इमरान हाशमी ने अपने छह साल के बेटे की कैंर से लड़ने की कहानी को किताब की शक्ल दी है। 'किस ऑफ लाइफ' नाम की इस किताब के इमरान सह-लेखक हैं। उनके बेटे अयान को कैंसर का पता चलने के बाद इमरान के लिए काफी मुश्क्लि वक्त रहा। इमरान ने अयान को बचाने के लिए अपना दिन-रात एक कर दिया।
अयान के इलाज के कामयाब हो जाने के बाद इमरान ने खुद को एक खुशकिस्मत पिता कहा था। अयान के ठीक हो जाने के बाद इमरान ने इस सफर को किताब की शक्ल देने का फैसला किया। शाहरुख खान ने भी इमरान की इस कोशिश की तारीफ की है।
FAN moment :) !! Lots of love. Thank you for all your support @iamsrk pic.twitter.com/XmUDVd3Ood
— emraan hashmi (@emraanhashmi) April 2, 2016