फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली आते ही माता-पिता की कब्र पर पहुंचे शाहरुख खान, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Sun, 07 Mar 2021 11:06 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माता-पिता की कब्र पर शाहरुख खान - फोटो : Social media

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपार सफलता पान के बाद भी आज तक अपने माता-पिता को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक भी मौका नहीं गंवाते हैं। जब भी वह दिल्ली में होेते हैं अपने दिवंगत माता-पिता की कब्र पर जरूर जाते हैं। अब एक बार फिर से शाहरुख की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह कब्र के आगे नतमस्तक दिख रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
माता-पिता की कब्र पर शाहरुख खान - फोटो : Social media
किंग खान की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, शाहरुख खान दिल्ली स्थित अपने माता-पिता की कब्र पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे कैमरे में कैद हो गए। फोटो में देखा जा सकता है कि वह सिर में रुमाल बांधे कब्र के आगे सिर झुकाए खड़े हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वे कब्र पर सिर रखे नतमस्तक हैं।
विज्ञापन

3 of 5
माता-पिता की कब्र पर शाहरुख खान - फोटो : Social media
बता दें कि शाहरुख को अपने माता-पिता से बहुत लगाव था। उनके पिता दुनिया से तभी चल बसे थे, जब शाहरुख महज 15 साल के थे। उनके जाने के बाद से जिम्मेदारियों का सारा बोझ घर के बड़े बेटे यानी शाहरुख के कंधों पर आ गया था। कम उम्र में ही उनके सामने परिवार चलाने की चुनौती आ खड़ी हुई थी।

4 of 5
शाहरुख खान, शहनाज लालारुख - फोटो : Twitter
बताया जाता है कि शाहरुख के पिता एक बिजनेसमैन थे और व्यापार में हो रहे नुकसान की वजह से काफी टूट गए थे। वहीं, शाहरुख फिल्में देखकर सिनेमा की दुनिया की तरफ आकर्षित हो गए थे। लेकिन ये सब इतना आसान नहीं था। शुरुआत में तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। लेकिन बाद में धीरे-धीरे किस्मत साथ देती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान और डेविड लेटरमैन - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिक से की थी। उनका पहला शो 'फौजी' था, जिसके जरिए अभिनेता ने दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी। फिर उन्होंने मायानगरी मुंबई का रुख किया था और फिल्मों में किस्मत आजमाना शुरू कर दिया था। कुछ असफलताओं के बाद उन्हें कामयाबी की बुलंदी पर चढ़ने का मौका मिला, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड किंग का तमगा हासिल कर लिया। फिलहाल वह आगामी फिल्म पठान की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें सलमान खान भी उनके साथ नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें