फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDLJ लुक में शाहरुख ने खिंचवाई फोटो, हो गई वायरल

Sat, 18 Mar 2017 04:20 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
शाहरुख खान
विज्ञापन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपना एक नया फोटो शेयर किया है। इस फोटो ने उनकी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' की याद दिला दी है। दरअसल, शाहरुख इन दिनों डायरेक्टर इम्तियाज अली की एक फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसी के चलते इम्तियाज ने शाहरुख से लैदर की जैकेट में और बाइक पर एक पोज देने के लिए कहा था और ये लुक उनकी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' से मिलता-जुलता ही है। बस फर्क है तो इतना कि उन्होंने इसमें चश्मा नहीं लगाया। 
विज्ञापन


शाहरूख ने अपनी इस फोटो को ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि इम्तियाज ने उन्हें पुराने सेट की याद दिला दी। वैसे भी शाहरुख अपने फैंस का दिल जीतने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इम्तियाज की इस फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ खुलासा नहीं हुआ है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा भी होंगी।

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' 1995 में आई थी। अगर आप उस फिल्म के इस बाइक वाले सीन को देखेंगे तो आपको लगेगा ही नहीं कि इस फिल्म को आए हुए 22 साल हो चुके हैं। आज भी शाहरुख वैसे ही फिट और जवां दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में एक सीन आता है जब शाहरुख इसी तरह लैदर की जैकेट पहनकर, बाइक चलाते हुए जाते हैं और रास्ते में एक लड़की के लिफ्ट मांगने पर रुकते हैं और चश्मा उतारकर उसकी तरफ पलटते हैं।
  While growing up our mantra was “Any nite, just u me & my leather jacket” Imtiaz reminded us of the same on sets too pic.twitter.com/DY42BbjxvV — Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 17, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें