फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानियों से जूझ रहे शाहरुख निर्माताओं से भिड़ बैठे

Mon, 30 May 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख की अगली फिल्म रईस का क्या होगा? यह कब रिलीज होगी? इन सवालों के जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं हैं। इस बीच खबर है कि शाहरुख और रईस के निर्माताओं ने पिछले हफ्ते फिल्म के रशेज यानी शूट किए गए संपादित हिस्से देखे। खास बात यह है कि निर्देशक राहुल ढोलकिया रशेज के प्रदर्शन और चर्चा में मौजूद नहीं थे। निर्माताओं और शाहरुख के बीच में फिल्म को लेकर पांच घंटे तक माथापच्ची हुई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फैन फ्लॉप होने और अहिष्णुता वाली बात पर हुए विवाद के अभी तक ठंडे नहीं पड़ने के बाद शाहरुख रिस्क नहीं लेना चाहते। उन्होंने निर्माताओं से कुछ हिस्सों को री-शूट करने की मांग की है। अब देखना यह है कि क्या ढोलकिया इसके लिए राजी होंगे? वैसे निर्माता फिलहाल फिल्म की रिलीज को लेकर परेशान हैं।

ईद पर फिल्म रिलीज की योजना पर पहले ही पानी फिर चुका है। 2017 में फिल्म रिलीज करने पर निर्माताओं पर आर्थिक भार बढ़ जाएगा। इस बीच गुजरात के जिस डॉन की जिंदगी पर फिल्म बनी है, उसके बेटे ने अदालत में केस करके 101 करोड़ के मुआवजे का दावा ठोक दिया है। साफ है कि शाहरुख की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें