इसे बॉलीवुड का अनोखा संगम ही कहेंगे। सेक्स सनसनी सनी लियोनी बादशाह शाहरुख खान के साथ मिलीं।
जैकपॉट फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक लम्हा सबसे खास बन गया। इस प्रीमियर में शाहरुख खान भी आए थे।
फिल्म की नायिका सनी लियोनी यहां बेहद उत्तेजक पोशाक में थीं। सभी की निगाह इस बात पर थी कि सनी लियोनी, शाहरूख खान से कब मिलती हैं।
होते-होते वह लम्हा भी आ गया। सनी लियोनी, शाहरुख के पास गईं तो फोटोग्राफरों के कैमरे क्लिक के लिए होड़ मचाने लगे।
हो सकता है कि इस एक तस्वीर के बाद इस बात की चर्चाएं भी शुरू हो जाएं कि क्या शाहरुख खान, सनी लियोनी के साथ जोड़ी बनाने जा रहे हैं।