फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: 'ये तीर हैं...अभी ढाल बाकी है...ये अंत है अभी काल बाकी है', 'जवान' में दिखेंगे शाहरुख के इतने अवतार

Fri, 25 Aug 2023 03:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब एक्टर जवान लेकर आ रहे हैं। इसको लेकर शाहरुख खान ने हाल ही में एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने जवान के कई चेहरे दिखाए हैं। 
विज्ञापन
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म के प्रीव्यू ने तो आते ही बवाल मचा दिया। लोगों के बीच जवान को लेकर ऐसी दीवानगी छाई कि उनके लिए फिल्म का इंतजार करना मुश्किल हो गया। इस फिल्म को लेकर विदेशों में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। विदेशों में यह फिल्म पठान के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। शाहरुख खान की पठान ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने बॉलीवुड पर लगे बायकॉट के ग्रहण को खत्म किया। वहीं, अब एक्टर जवान लेकर आ रहे हैं। इसको लेकर शाहरुख खान ने हाल ही में एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने जवान के कई चेहरे दिखाए हैं। 

विज्ञापन


दिखाए जवान के कई चेहरे
बता दें कि कुछ दिन पहले जब जवान का प्रीव्यू रिलीज हुआ था तो इसमें शाहरुख खान अलग अलग रूपों में नजर आ रहे थे। कभी उन्होंने मास्क लगाया था तो कभी चेहरे पर पट्टी लगाए थे वहीं वह गंजे अवतार में भी नजर आए हैं। इसको देखने के बाद फैंस जवान के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने  सोशल मीडिया पर जवान के कई अवतार साझा करते हुए लिखा, 'ये तो शुरुआत है...न्याय के कई चेहरे...ये तीर हैं...अभी ढाल बाकी है...ये अंत है अभी काल बाकी है...ये पूछता है खुद से कुछ...अभी जवाब बाकी है। हर चेहरे के पीछे एक मकसद है, लेकिन अभी तो यह बस शुरुआत है...आगे की जानकारी के लिए अभी इंतजार करें!!!'



इसे भी पढ़ें- Britney Spears: तीसरे पति से तलाक के बीच पेटा ने की ब्रिटनी की आलोचना, इंस्टाग्राम की इस पोस्ट को लेकर विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में एडवांस बुकिंग
एडवांस बुकिंग की बात करें तो शाहरुख खान के फैंस दुनियाभर में बसते हैं, जो जवान की एडवांस बुकिंग में साफ देखने को मिल रहा है। जवान की रिलीज के एक महीने पहले अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए टिकट काउंटर खोल दिए गए। इसके साथ ही फिल्म ताबड़तोड़ कमाई भी करती जा रही है। पूरे अमेरिका में जवान को 407 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। पहले दिन फिल्म के 1777 शो रखे गए है। वहीं जवान के अब तक 11,880 टिकट बिक चुके हैं। इसके साथ ही फिल्म ने 1.52 करोड़ (183,791 डॉलर) का ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें