फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: 'शाहरुख खान को है रोमांटिक फिल्मों से नफरत, वो तो...', निखिल आडवाणी का बड़ा खुलासा

Fri, 03 Jan 2025 11:45 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निखिल आडवाणी ने शाहरुख खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि शाहरुख को लव स्टोरी वाली फिल्मों से नफरत है, वो तो एक्शन फिल्में करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
निखिल आडवाणी- शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण जौहर की फिल्म 'कल हो न हो' के कारण चर्चित निर्देशक निखिल आडवाणी ने शाहरुख खान को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। निखिल ने बताया कि शाहरुख को लव स्टोरी बिल्कुल पसंद नहीं है।
विज्ञापन
Trending Videos

शाहरुख के साथ की ऐसी फिल्में
डिजिटल कॉमेंट्री से बातचीत में निखिल ने कहा कि शाहरुख खान ने कहा कि मैं निखिल के साथ फिल्म करना चाहता हूं। उन्होंने मेरे साथ तीन फिल्में की हैं। 'मोहब्बते', 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुश कभी गम' में असिस्टेंट का काम किया था। शाहरुख और मुझे एक्शन फिल्में पसंद हैं। उन दिनों में दिल से, डर जैसी फिल्में करने की सोच रहा था।  

लव स्टोरी से शाहरुख को है नफरत
निखिल आडवाणी ने कहा कि शाहरुख मेरे साथ फिल्म करना चाहते थे, ऐसे में मुझे उनके साथ 'कल हो न हो' जैसी फिल्म में काम करने का मौका मिला। निखिल ने कहा कि उन्हें मार धाड़ ही करना था, उन्हें लव स्टोरी करना बिल्कुल पसंद नहीं था। उन्होंने अब डॉन और पठान में ऐसा ही काम किया, जैसा उन्हें पसंद था। निर्देशक निखिल आडवाणी को 'हीरो', 'बाटला हाउस', 'वेदा', 'सलाम ए इश्क', 'कल हो न हो' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Sonu Sood: 'दबंग 2' में छेदी के भाई का रोल सोनू सूद को नहीं आया पसंद, इसलिए ठुकराई फिल्म, भाईजान को किया मना

विज्ञापन

कल हो न हो के लिए बोले निखिल
निखिल ने कहा कि कोई भी उस फिल्म को बनी सकते थे। करण बेहतरीन डायलॉग लिखते हैं। हालांकि, फिल्म अगर चलती है तो ये डायरेक्टर के ऊपर होता है। कल हो न हो की पूरी सफलता करण जौहर के कारण ही मिली। यश जौहर चाहते थे कि धर्मा प्रोडक्शन की पिछली दो फिल्में ब्लॉकबस्टर हुई हैं, तो तीसरी फिल्म भी ब्लॉकबस्टर ही हो। ऐसे में वे ही फिल्म का सारा काम देख रहे थे क्योंकि हम रिस्क नहीं ले सकते थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें