बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। शाहरुख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, इसी तरह उनकी बेटी भी सोशल मीडिया भी अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। फैंस सुहाना की तस्वीरों और रील्स को अपना खूब प्यार देते हैं। अब हाल ही में, सुहाना ने एक ऐसा वीडियो अपडेट किया, जिसे लेकर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
सुहाना ने किया वीडियो पोस्ट
हाल ही में, सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अलग अलग हॉट पोज देते हुए नजर आ रही हैं। सुहाना ने वीडियो में ब्लैक कलर का आउटफिट वियर किया हुआ है और इस ड्रेस में वह बेहद कमाल की लग रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में सुहाना ने लिखा, ‘आपको यह वीडियो याद है।’ सुहाना का यह वीडियो उनके फैंस को तो काफी पसंद आ रहा है, लेकिन कई लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं।
यूजर्स ने किया ट्रोल
सुहाना की इस वीडियो पर कई सारे यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सोशल मीडिया पर ऐसा करना ठीक है या नहीं। इस बारे में आपको अपने पिता से सलाह लेनी चाहिए, उसके बाद ही यह वीडियो अपलोड करना चाहिए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तुम नहीं चलोगी बॉलीवुड में, तुम्हारे ऊपर केवल स्टारकिड का टैग लगा हुआ है, जिसकी वजह से सब तुम्हें जानते हैं।’
Satish Kaushik: संदिग्ध हालात में मौत की अटकलों के बीच आई सतीश कौशिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, इस वजह से गई थी जान
‘द आर्चीज’ में आएंगी नजर
सुहाना की इस वीडियो में कई लोगों ने उनके कॉन्फिडेंस की भी जमकर तारीफ की है और उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना जल्द ही जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ में नजर आने वाली है, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फैंस को सुहाना को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार है।