फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने बदली घर की नेम प्लेट, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'मन्नत'

Sun, 24 Apr 2022 02:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 हाल ही में शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ अपने नई फिल्म डंकी की घोषणा की थी। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान पिछले कई दिनों से किसी न किसी वजह से सुर्खियों में हैं। शनिवार को भी शाहरुख एक बार चर्चा के केंद्र में आ गए। दरअसल, हाल ही में अभिनेता के घर मन्नत में नई नेम प्लेट लगी है। इस नई नेम प्लेट की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मन्नत ट्रेंड करने लगा। 

विज्ञापन

फैंस नेम प्लेट की फोटो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने मन्नत की नेम प्लेट की चार अलग-अलग तस्वीरें साझा कीं और लिखा, '#मन्नत नेम प्लेट का विकास।' एक दूसरे फैन ने नई नेम प्लेट की एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'मन्नत की नई नेम प्लेट। मन्नत प्रतीक है स्टारडम, प्यार, इमोशन, पैशन, हार्डवर्क और डेडिकेशन का।' 
विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : social media
वहीं एक फैन ने लिखा, 'भगवान का स्वर्ग। शाहरुख खान हो तो नेम प्लेट भी ट्रेंड करने लगती है।' शाहरुख का बंगला मन्नत मुंबई के बांद्रा में समुद्र के किनारे है। इसकी कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि हाल ही में शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ अपनी नई फिल्म डंकी की घोषणा की थी। यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। हालांकि इससे ज्यादा उन्होंने फिल्म के बारे में जानकारी नहीं दी। डंकी से पहले शाहरुख एक्शन थ्रिलर पठान में दिखाई देंगे। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें