फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख ने बेटी के साथ मनाया फ्रेंडशिप डे

विज्ञापन
विज्ञापन
जब पूरे विश्व में रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा हो तब ऐसे में बॉलीवुड कैसे पीछे रहता। इस अवसर बॉलीवुड की हस्तियों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर का सहारा लिया।
विज्ञापन


बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फ्रेंडशिप डे के अवसर पर अपनी बेटी को रंगीन बैंड उपहार में दिया। शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा है, "मैंने अपनी बेटी के लिए नारंगी रंग का बैंड खरीदा है। एक काले रंग का बैंड मेरे घर के सामने रहने वाले रूसी परिवार को दिया है। अब हम दोस्त जैसा महसूस कर रहे हैं।"


फिल्मकार करन जौहर ने कहा, "सभी को फ्रेंडशिप डे मुबारक हो। मित्रता को बनाए रखना कठिन कार्य है जो सभी के बस की बात नहीं है। मैं आशा करता हूं कि आपके बस की होगी।"
विज्ञापन


बिपाशा बसु ने कहा, "दोस्ती सबसे पवित्र रिश्ता है और सभी के लिए अहम है। मैं अपने सभी मित्रों को बेहद प्यार करती हूं।"

फराह खान ने ट्विटर पर अपने पोस्ट में लिखा है, "मेरा संदेश पढ़ने वाले सभी मित्रों को हैप्पी फ्रेंडशिप डे। आप का दिन जबरदस्त ढंग से सफल रहे। मैं बच्चों के साथ छुट्टियों पर हूं।"
विज्ञापन


अर्जुन रामपाल कहते हैं, "ट्विटर के मेरे प्रिय मित्रों आप सभी को फ्रेंडशिप डे पर मुबारकबाद।"

फिल्मकार मधुर भंडारकर ने कहा, "सच्चा मित्र वह होता है जो सभी के साथ छोड़ने पर साथ देता है। हैप्पी फ्रेंडशिप डे।"



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें