फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: मन्नत के बाहर जमा फैंस से मिलने पहुंचे शाहरुख, देर शाम तक दीवानों को दे सकते हैं अपनी झलक

Sun, 02 Nov 2025 04:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shahrukh Khan Reached Mumbai:: सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हैं, जिसमें शाहरुख मुंबई पहुंच चुके हैं। देर शाम वह अपने फैंस से मिलने मन्नत भी आ सकते हैं। लेकिन फैंस किंग खान की एक झलक पाने को अभी से बेताब हैं और बड़ी संख्या में शाहरुख के घर मन्नत के बाहर आ चुके हैं। 

विज्ञापन
शाहरुख खान से मिलने पहुंचे फैंस - फोटो : इंस्टाग्राम@pinkvilla, @Instant Bollywood Videos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करीबी लोगों के साथ वह बर्थ डे सेलिब्रेट कर चुके हैं। अब फैंस की बारी भी है। देर शाम को शाहरुख अपने फैंस मिलेंगे। इसी उम्मीद में कई फैंस उनके घर मन्नन के बाहर आ चुके हैं। 

विज्ञापन


शाहरुख की गाड़ियों का काफिला दिखा 
एक वायरल वीडियो में शाहरुख खान से जुड़ी कार का काफिला नजर आया। आगे पुलिस कार चल रही है। पीछे कई और कारें नजर आईं। कुछ फैंस तो मन्नत की तरफ दौड़ते दिखाई दिए। 

 

फैंस मन्नत की तरफ दौड़ते दिखे 
शाहरुख खान के घर मन्नत में रेनोवेशन चल रहा है। इसके बावजूद वह फैंस से मिलने आ सकते हैं। इस उम्मीद में शाहरुख के फैंस मन्नत के बाहर बड़ी संख्या में जमा हो चुके हैं। 

विज्ञापन

 


ये खबर भी पढ़ें: शाहरुख को इस पेशे में लाना चाहती थीं उनकी मां, साथी अभिनेत्री ने बताई हैरान करने वाली कहानी

पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई 
कुछ फैंस शाहरुख खान को देखने के लिए मन्नत के बाहर लगे पेड़ों पर चढ़ते दिखे। यह देखकर पुलिस ने कुछ फैंस को डंडे मारे और पेड़ से नीच उतरने को कहा। मन्नत के बाहर बहुत सारी भीड़ जमा है। यह देखते हुए पुलिस सुरक्षा भी बढ़ाई गई है।  


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें