फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान के साथ सचिन तेंदुलकर की सेल्फी हुई वायरल, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

Tue, 03 Jul 2018 08:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते शनिवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की सगाई हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता हो गई। सगाई के इस खास मौके पर उद्योग, राजनीति, खेल सहित फिल्म जगत की सभी बड़ी हस्तियों मौजूद थी। सगाई में बॉलीवुड के कई स्टार के साथ पार्टी में आए क्रिकेटर्स ने भी काफी मजे किए। इस दौरान बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और भारतीय क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायल हो रही हैं। 
विज्ञापन


शाहरुख खान और सचिन की यह सेल्फी फोटो है। इस फोटो को मास्टर ब्लास्टर ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।  गुजराती टोपी पहने यह दोनों स्टार फोटो में एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। सचिन और शाहरुख की इस फोटो को दोनों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।

किसी ने कमेंट में लिखा- 'क्रिकेट और एक्टिंग के भगवान एक साथ' तो किसी यूजर ने कहा- 'जोरदार जिंदाबाद जबरदस्त' जैसी कमेंट किए हैं। वहीं बात करें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई की तो इसमें बॉलीवुड से सभी बड़े स्टार से लेकर क्रिकेट के कई खिलाड़ी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें