फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ShahRukh Khan-Aamir Khan: वो निर्देशक जिसकी फिल्म में शाहरुख-आमिर ने किया कैमियो, जानिए क्या रहा हाल

Tue, 26 Nov 2024 02:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आमिर और शाहरुख को एक फिल्म में देखना आज किसी सपने जैसा है। लेकिन दौर था कि जब एक निर्देशक की पहली फिल्म में दोनों ने कैमियो किया था। कौन था वो डायरेक्ट जानिए।
विज्ञापन
शाहरुख खान और आमिर खान के बयान - फोटो : इंस्टाग्राम @ iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान और आमिर खान बॉलीवुड के बड़े कलाकार हैं। दर्शक इन्हें एक साथ किसी बड़ी फिल्म में देखना चाहते हैं लेकिन शायद ही कोई निर्देशक ऐसा कर पाए। वैसे बहुत साल पहले यह दोनों एक फिल्म में साथ नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशक शाहरुख का करीबी दोस्त था और उसकी यह बतौर निर्देशक डेब्यू फिल्म थी। 

विज्ञापन

आशुतोष गोवारिकर निर्देशित पहली फिल्म 'पहला नशा' - फोटो : इंस्टाग्राम-@ashutoshgowariker

आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में किया कैमियो
आशुतोष गोवारिकर ने पहले फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद वह निर्देशक बने। उनकी पहली फिल्म ‘पहला नशा’ थी। इसमें दीपक तिजोरी ने मुख्य भूमिका निभाई, वहीं पूजा भट्ट और रवीना टंडन भी इस फिल्म में नजर आईं। इस फिल्म में कई कलाकारों ने कैमियो किया, जिसमें शाहरुख और आमिर भी शामिल रहे। हाल ही में दीपक तिजोरी ने कुछ बातें फिल्म ‘पहला नशा’ के बारे में एक इंटरव्यू में साझा कीं। दीपक तिजोरी बताते हैं, ‘आशुतोष गोवारिकर, शाहरुख और मैं अच्छे दोस्त थे। आशुतोष हमारे साथ एक फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में अभिनय कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘पहला नशा’ के बारे में बताया। वह शाहरुख के साथ कोई फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन आखिर मैं और आशुतोष साथ में आ गए।’ 

 

फिल्म हुई बुरी तरह फ्लॉप 
फिल्म ‘पहला नशा’ की कहानी बिल्कुल अलग किस्म की थी, इसके बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। जबकि इसमें शाहरुख और आमिर जैसे कलाकार भी नजर आए जो उस समय काफी हिट हो चुके थे। 

विज्ञापन

क्या नया कर रहे हैं आशुतोष गोवारिकर 
आशुतोष गोवारिकर ने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं जिसमें ‘स्वदेश’ और ‘जोधा अकबर’ शामिल हैं। हाल ही में वह एक मराठी वेब सीरीज में पुलिस ऑफिसर का रोल निभाते हुए नजर आए। यह वेब सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री थी। इसमें आशुतोष ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अपना किरदार निभाया है। आगे भी वह कुछ अलग किस्म की फिल्में बनाने की सोच रहे हैं।  

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें