फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का के सामने शाहरुख ने की कैट की अनदेखी

Fri, 02 Nov 2012 02:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म 'जब तक है जान' में यूं तो शाहरुख की मुख्य अभिनेत्री कटरीना कैफ हैं लेकिन हाल ही में फिल्म 'जब तक हैं जान' से जुड़े एक कार्यक्रम में शाहरुख ने कैट की अनदेखी कर दी। कैट को अपनी यह अनदेखी अच्छी नहीं लगी और उन्होंने मजाकिया लहजे में ही सही पर अपनी पीड़ा भी व्यक्त कर दी।
विज्ञापन


दरअसल, एक पत्रकार ने जब यह सवाल शाहरुख से पूछा कि वे 'जब तक है जान' में अपनी दोनों अभिनेत्रियों के साथ काम करने के कुछ अनुभव शेयर करें तो शाहरुख ने अनुष्का की तारीफ करनी शुरू कर दीं। उन्होंने कहा कि अनुष्का न सिर्फ दिखने में बहुत खूबसूरत अभिनेत्री हैं, बल्कि वह बहुत अच्छी अभिनेत्री भी हैं।

वे अपने अभिनय को लेकर बहुत सेंसबल हैं और अब तक उन्होंने जितनी भी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, उनमें अनुष्का उनमें से सबसे खास लगती हैं। अनुष्का अपने दृश्यों में अपने इनपुट्स देने में उस्ताद हैं। वे सीन की संजीदगी को फौरन समझते हुए काम करती हैं।
विज्ञापन


जब शाहरुख को कैटरीना की तारीफ करने को कहा गया तो उन्होंने अपनी बात सिर्फ यह कह कर खत्म कर दीं कि कटरीना बहुत सुंदर हैं। कैटरीना को यह बात बहुत बुरी लगी। उन्होंने मजाक में शाहरुख से कहा कि वे जानती हैं कि वे बहुत सुंदर हैं, लेकिन वह यह सुन कर थक चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने भी शायद फिल्म में मेहनत की है और शायद लोगों को मेरा काम भी अच्छा लगे। वैसे शाहरुख का अनुभव शायद मेरे साथ अच्छा नहीं रहा, इसलिए वे ऐसा कह रहे हैं। शाहरुख यह सुन कर झेप गयें। माहौल को संभालते हुए कहा कि भगवान कोई निर्देशक कभी दो हीरोइनों वाली फिल्म मुझे न दे। दो लड़कियों को खुश रखना बहुत कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें