शाहरुख खान की बेटी की चाहत खुल गई है। उसे फिल्मों में नहीं बल्कि फैशन में रुचि है। मालूम हो कि शाहरुख की पत्नी गौरी खान की फिल्मों में कोई रुचि नहीं है। लेकिन गौरी खान को फैशन के कार्यक्रमों में रुचि है। वह फैशन की जानकार भी मानी जाती है। अब यही रुचि शाहरुख-गौरी की बेटी सुहाना में दिख रही है। सुहाना अपनी मम्मी के साथ ऐसे कार्यक्रमों में नजर आती है।