फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 मई को ही शाहरुख बन गए थे तीसरे बच्चे के बाप

Wed, 03 Jul 2013 02:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान 27 मई को ही तीसरे बच्चे के बाप बन गए थे। उनके इस बच्चे की सरोगेट मां गौरी खान की सिस्टर इन लॉ नमिता छिब्बर बताई जा रही हैं। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन


बीमएसी के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। बीएमसी अधिकारियों को 27 मई को मसरानी अस्पताल से एक जन्म प्रमाण पत्र मिला था। इस सर्टिफिकेट में बच्चे के पिता के रूप में शाहरुख खान और बच्चे की मां के रूप में गौरी खान का नाम था।

यह बच्चा 34 सप्ताह की प्रेगनेंसी के बाद हुआ है। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और उसका वजन 1.5 किलो है। इस अस्तपाल में पैदा होने के बाद बच्चा कुछ दिनों तक ब्रीच कैंडी अस्पताल में भी रहा है।
विज्ञापन


हालांकि अस्पताल सूत्रों ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि इस सरोगेट बच्चे की मां नमिता छिब्बर ही हैं। सूत्रों के अनुसार जो भी इस बच्चे की मां है वह इस समय लंदन में है।

इस आधार पर देखें तो शाहरुख खान बाप बनने वाले हैं, इस बात की खबर शाहरुख के बाप बनने के बाद मीडिया में आई। तब यह कयास लगाए जा रहे थे कि शाहरुख का तीसरा बच्चा लंदन में पैदा होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें