दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही फिल्म 'हैप्पी न्यू इयर' के प्रचार के दौरान अभिनेता शाहरुख खान के घुटने में मामूली चोट लग गई। हालांकि अब शाहरुख ठीक हैं। अब उनके घुटने में सिर्फ हल्का दर्द है।
चोट के कारण फराह खान द्वारा निर्देशित फिल्म के दिल्ली में प्रचार कार्यक्रम में देरी हुई। शाहरुख संवाददाता सम्मेलन में देरी से आए और उन्हें चलने में दिक्कत महसूस हो रही थी। इस सम्मेलन में फिल्म के अन्य कलाकारों दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह के अलावा फराह ने भी भाग लिया।