फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने भी चूमा सलमान की बहन को

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान ख़ान की बहन अर्पिता ख़ान के मेहंदी और संगीत समारोह में हिस्सा लेने शाहरुख़ ख़ान, सलमान ख़ान के घर पहुंचे। बॉलीवुड में सलमान ख़ान के प्रतिद्वंद्वी समझे जाने वाले शाहरुख़, मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान ख़ान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट रविवार देर रात 12 बजे पहुंचे।
विज्ञापन


अर्पिता ख़ान ने सलमान और शाहरुख़ के साथ वाली अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर भी कीं। सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने भी ये तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।
विज्ञापन

शाहरुख ने कहा ही था

सलमान ने शाहरुख़ ख़ान को शादी का न्यौता भेजा था और शाहरुख ने मीडिया से कहा था कि वो शादी में जरूर शरीक होंगे क्योंकि अर्पिता उनकी भी छोटी बहन की तरह ही हैं।

अर्पिता की शादी, हैदराबाद में 18 नवंबर को होनी है और इसमें अमिताभ बच्चन और आमिर ख़ान जैसे सितारों को भी आमंत्रित किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि शाहरुख के साथ आमिर भी इस शादी में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें