फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फटा पोस्टर...' के लिए शाहिद ने नहीं भरी है हामी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा है कि उन्होंने फिल्मकार राजकुमार संतोषी की फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में अभिनय करने के लिए अब तक हामी नहीं भरी है।
विज्ञापन


31 वर्षीय शाहिद ने यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, "मैं और राजकुमार संतोषी मिले थे लेकिन मैंने अब तक उनकी फिल्म के लिए स्वीकृति नहीं दी है।" शाहिद की अंतिम फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' थी। अब वह अपनी नई फिल्में पूरी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मैंने तीन फिल्मों के लिए स्वीकृति दी है। एक फिल्म मनीष शर्मा के साथ है, जिसकी शूटिंग अगस्त में शुरू होगी और नवंबर तक समाप्त होगी। प्रभुदेवा के साथ भी एक फिल्म है जो अगले साल फरवरी के आसपास शुरू होगी क्योंकि अभी मैं एक और फिल्म में काम कर रहा हूं।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "बिजॉय नाम्बियार के साथ भी एक फिल्म है, जो अगले साल शुरू होगी।" 'तेरी मेरी कहानी' के बाद शाहिद ने स्वीकार किया था कि वह बेरोजगार हो गए हैं लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वह और काम करने को उत्सुक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "कई और फिल्में हैं, जिन पर मैं गौर कर रहा हूं। मैंने और काम करने का फैसला लिया है क्योंकि मुझसे कहा गया कि मैंने बहुत कम काम किया है और खुद मैंने भी ऐसा महसूस किया। बीते चार महीनों में मेरे पास कोई फिल्म नहीं थी।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें