फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mira Rajput: सोशल मीडिया पर छाई शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की हमशक्ल, वीडियो देख आप भी खा जाएंगे धोखा

Wed, 05 Apr 2023 05:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहिद की पत्नी जैसी दिखने वाली इस लड़की का नाम महक अरोड़ा है। मीरा से खुद की तुलना होने के बाद महक ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है।
विज्ञापन
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, महक अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। अक्सर वह किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया  पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली मीरा इन दिनों एक बार सुर्खियों में हैं, वजह हैं उनकी तरह हूबहू दिखने वाली एक लड़की। जीं, हां इंटरनेट पर मीरा की यह हमशक्ल जमकर धमाल मचा रही है। पहली नजर में देखने पर ज्यादातर लोग इन्हें मीरा समझ बैठ रहे हैं। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bholaa Week 1: पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में यहां अटकी ‘भोला’, अजय देवगन की टॉप 10 लिस्ट से भी बाहर
मीरा की हमशक्ल का वीडियो वायरल
शाहिद की पत्नी जैसी दिखने वाली इस लड़की का नाम महक अरोड़ा है। मीरा से खुद की तुलना होने के बाद महक ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह कहती नजर आती हैं कि उन्होंने इस चीज पर कभी गौर नहीं किया था। साथ ही उन्होंने यह जानकारी देने के लिए लोगों को शुक्रिया भी कहा। इस वीडियो के साथ उन्होंने शाहिद कपूर और मीरा को भी टैग किया है। पोस्ट के कैप्शन में महक ने लिखा, ''शाहिद ये सब क्या बोल रहे हैं..देखो न।''
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-Malaika Arora: मलाइका ने दोबारा शादी करने को लेकर दिया बड़ा बयान, बोलीं- मैं चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं
विज्ञापन

लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन
उनके इस पोस्ट पर अब  लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''जिसने भी बोला सच ही बोला...आप मीरा जैसी लगती हो।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''आप मीरा से काफी मिलती हैं...खासकर आपकी आंखें।'' इसके अलावा बहुत से यूजर्स उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
यह भी पढ़ें- Reese Witherspoon: शादी के 12 साल बाद अलग होगें जिम टोथ और रीज विदरस्पून, साथ मिलकर करेंगे बेटे की परवरिश
2015 में हुई थी शाहिद-मीरा की शादी
गौरतलब है कि शाहिद कपूर ने साल 2015 में दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी की थी। दोनों की यह अरेंंज मैरिज है। कपल के दो बच्चे हैं, जिनके नाम मीशा कपूर और जैन कपूर हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद हाल ही में फर्जी नाम की वेब सीरीज में नजर आए थे। वह जल्द ही अली अब्बास जफर की फिल्म ब्लडी डैडी में नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें