शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना लगाया है। दरअसल हाल ही में मीरा और शाहिद अपनी बेटी मीशा के साथ बांद्रा के किचन गार्डन रेस्टोरेंट में लंच के लिए गए थे। इसी दौरान वो गाड़ी पार्क करके रेस्टोरेंट में चले गए।
स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार शाहिद और मीरा जब लंच करके जब वापस आए तो ट्रैफिक पुलिस ने उन्हे बताया कि उन्होने गाड़ी नो पार्किंग में खड़ी की है, जिसके लिए उन्हे जुर्माना भरना पड़ेगा। ड्राइविंग मीरा कर रहीं थीं, उन्होंने अपनी गलती को मानते हुए 2000 रूपये जुर्माना दे दिया।
ये पहली बार नहीं जब किसी स्टार वाइफ के साथ ऐसा हुआ है। लेकिन आमतौर पर वो लोग गलती मानकर फाइन देने के बजाय ट्रैफिक पुलिस से बहस करने लगते हैं।
आपको बता दें शाहिद समय समय पर मीशा की क्यूट फोटो और वीडियो अपने फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। फिल्मों की बात करें तो फिलहाल शाहिद संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं।