फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: पत्नी मीरा राजपूत को फिल्मी दुनिया से दूर रखना चाहते हैं शाहिद कपूर, तारीफ में कही ये बात

Tue, 03 Dec 2024 09:39 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा कपूर के लिए कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी को ग्लैमर की दुनिया से बचा कर रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरा राजपूत और शाहिद कपूर बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं। अभिनेता शाहिद कपूर अपनी पत्नी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। शाहिद कपूर ने जब अपनी शादी की घोषणा की थी, उस समय प्रशंसकों के मन में काफी बातें चल रही थीं। वे अब शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। उनके दो बच्चे भी हैं- मीशा और जैन।
विज्ञापन

मीरा राजपूत - शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा से हुई शाहिद की अरेंज मैरिज
पिछले साल मिड-डे को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अरेंज मैरिज सेटअप के जरिए अपनी पहली मुलाकात के दौरान उन्हें "थोड़ा शर्मिंदगी" महसूस हुई थी, लेकिन उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि मीरा उनके स्टारडम से कितनी बेपरवाह थीं। उन्होंने अपनी अरेंज मैरिज को अपने जीवन का सबसे अच्छा फैसला बताया और मीरा को अपना आदर्श जीवनसाथी बताया।
 

Pushpa 2: पुष्पा 2 की रिलीज से पहले सुकुमार ने कही दिलचस्प बात, खुशी के आंसू रोक नहीं पाए अल्लू अर्जुन

मीरा राजपूत - शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर ने पत्नी के लिए कही ये बात
शाहिद ने इस इंडस्ट्री से अपनी पत्नी को बचा कर रखा है। बातचीत में उन्होंने मीरा राजपूत के लिए कहा, 'फिल्मों और ग्लैमर की बड़ी बुरी दुनिया' है। इससे उन्हें मीरा राजपूत को बचाने की जरूरत महसूस होती है। शाहिद ने मीरा राजपूत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह एक मजबूत, आत्मविश्वासी और बेहद बुद्धिमान महिला हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उसकी जिद खुद को बचाने में अहम रही है।
 

Priyanka Chopra: वेडिंग एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को दी स्पेशल ट्रीट, दिखाने ले गईं ये पिक्चर

विज्ञापन

मीरा राजपूत - शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
20 साल की मीरा से शाहिद ने की शादी
शाहिद कपूर ने कहा कि शादी के समय मीरा सिर्फ 20 साल की थीं। वे दिल्ली से मुंबई आईं थी, मुझे उन्हें इस ग्लैमर की दुनिया से बचाकर रखने की जरूरत महसूस होती थी। यहां लोग बहुत आलोचना करते हैं। शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म है 'देवा'। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें