शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी गुडगांव के ओबोरॉय होटल में आज होगी। इस शादी में कई खास बातें हैं। काफी समय से शादी की तारीख और जगह को लेकर कई बातें हो रहीं थी। अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा की उम्र में भी खासा फर्क है शाहिद की उम्र 34 साल है जबकि मीरा 21 साल की हैं।
शाहिद के शादी का कार्ड सोशल साइट्स पर खूब देखा गया। शाहिद की शादी का कार्ड डिजाइनर रवीश कपूर ने तैयार किया है। उनका कहना है कि शाहिद ने कार्ड में छोटी से छोटी बात पर खुद ध्यान दिया। रवीश ने बताया कि शाहिद रंगों को लेकर खास ध्यान रखते हैं। ऑफ व्हाइट और टर्कोईज रंग से लेकर मोर की छाप और कार्ड के फॉन्ट्स तक शाहिद ने खुद पसंद किए।
शादी के कार्ड की पैकेजिंग चाय के बॉक्स की तरह है और कार्ड के इस तरह की पैकेजिंग की वजह भी काफी खास है। शादी के कार्ड की पैकेजिंग चाय के बॉक्स की तरह इसलिए है क्योंकि शाहिद के पिता पंकज कपूर को चाय का बहुत शौक है।