फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कबीर सिंह' की असली कलाकारी का काउंटडाउन शुरू, आज रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Mon, 13 May 2019 09:37 AM IST
shrilata biswas मुंंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kabir singh - फोटो : social media
विज्ञापन

इस साल की यूथ सेंसेशन बन चुकी शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर आज दोपहर एक बजे रिलीज हो रहा है। ब्लॉकबस्टर तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की इस रीमेक का देश की हिंदी पट्टी के युवाओं को तब से इंतजार रहा है जब से अर्जुन रेड्डी की ओरीजनल फिल्म डाउनलोड करते देखते रहे हैं। 

विज्ञापन


कबीर सिंह में शाहिद कपूर वही रोल करते दिखेंगे जो इसकी ओरीजनल में विजय देवराकोंडा ने किया। फिल्म के पिछले महीने रिलीज हुए टीजर में शाहिद कपूर का कबीर सिंह लुक लोगों को खूब पसंद आया। अरसे बाद हिंदी सिनेमा में एक ऐसी फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसका बैकग्राउंड कैंपस पॉलिटिक्स है और जिसमें छात्रों के आपसी संघर्ष को रियलिस्टिक तरीके से पर्दे पर पेश किया गया है।

इंटरनेट जेनरेशन के बागी बने शाहिद कपूर को कबीर सिंह में ये रोल मिलने की भी अलग कहानी है। ओरीजनल फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा ने पहले रणवीर सिंह को इस रोल के लिए फाइनल किया था। वह दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी थे और फिल्म के निर्माता उनके लिए इंतजार करने के मूड में नहीं थे। इसके बाद शाहिद कपूर की इस फिल्म में एंट्री हुई, हालांकि बीच में कुछ दिनों के लिए इस रोल के लिए अर्जुन कपूर का भी नाम चला। 
विज्ञापन


फिल्म में शाहिद कपूर एक ऐसे मेडिकल छात्र का रोल कर रहे हैं, जो मोहब्बत में नाकाम हो जाने पर बागी हो जाता है। फिल्म कबीर सिंह के टीजर ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई। अब बारी फिल्म के ट्रेलर की है। सोमवार की दोपहर एक बजे रिलीज हो रहे फिल्म कबीर सिंह के ट्रेलर को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें