फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर के बेटे जैन 7 साल के हुए, मां मीरा राजपूत ने लुटाया प्यार; लिखा नोट

Fri, 05 Sep 2025 09:45 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mira Rajput Son Zain Happy Birthday: आज 5 सितंबर शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के बेटे जैन का सातवां जन्मदिन है। इस खास मौके पर मीरा ने बेटे के लिए एक खास नोट शेयर किया है।
 
विज्ञापन
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत और जैन - फोटो : इंस्टाग्राम@mira.kapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के बेटे जैन आज सात साल के हो गए हैं। उनकी मां मीरा राजपूत ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर जैन की एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही मीरा ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। 
विज्ञापन

 

मीरा राजपूत का पोस्ट
आज मीरा और शाहिद के बेटे जैन का जन्मदिन है। इस खास मौके पर मीरा ने बेटे जैन की एक बेहद प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में जैन जमीन पर बैठे मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जैन के पीछे एक फुटबॉल दिखाई दे रही है, जिससे लगता है कि वह फुटबॉल खेल रहे थे। मीरा ने कैप्शन में लिखा, 'कूल बीन्स, ब्लू जींस और हर मीठी चीज। जैन को सातवें जन्मदिन की बधाई। तुम हर दिन को शोर और खुशी से भरा सातवां आसमान बना देते हो। अब एक और तूफान लाने का वक्त है।"

मीरा और शाहिद के बारे में
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। मीरा और शाहिद ने 2015 में गुड़गांव में शादी की थी। उनकी मुलाकात राधा स्वामी सत्संग ब्यास के जरिए हुई थी। 2016 में उनकी बेटी मीशा का जन्म हुआ और 2018 में बेटे जैन का।
 
विज्ञापन

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद ने हाल ही में निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म से पहले शाहिद और विशाल दोनों 'कमीने' और 'हैदर' जैसी शानदार फिल्में कर चुके हैं। आखिरी बार शाहिद कपूर फिल्म 'देवा' में नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की 'कुली' ने दी ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' को जोरदार पटखनी, जानें कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें