फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर हैं सिंगल, पर उनका भाई कर रहा है डेटिंग

Fri, 27 Feb 2015 08:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने 34 वें जन्मदिन की पार्टी आयोजित की। लेकिन इस पार्टी में शाहिद से ज्यादा उनके छोटे भाई ईशान पर लोगों की निगाहें टिकी रहीं।
विज्ञापन


शाहिद कपूर पार्टी में भले ही सिंगल दिखाई दिए हों लेकिन उनके भाई ईशान पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खूब चहलकदमी करते दिखे।

ईशान इस पार्टी में आयशा कपूर के साथ ज्यादा ही क्लोज दिखे। आयशा चाइल्ड एक्ट्रेस रह चुकी हैं और संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में काम कर चुकी हैं।

अब आयशा शेखर कपूर की फिल्म 'पानी' से एक बार फिर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट दिखाई देंगी।

ईशान और आयशा को आजकल अक्सर साथ देखा जा रहा है। शाहिद कपूर की पार्टी में साथ आने पर यह बात भी साफ हो गई है कि शाहिद के परिवार वालों को ईशान के इस रिश्ते से कोई एतराज नहीं हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें