शाहिद ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'इश्क विश्क' से की थी। फिर, उन्होंने 'विवाह', 'जब वी मेट' जैसी कई रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में अभिनय किया, जहां उन्होंने एक क्यूट लड़के की भूमिका निभाई और उस दौर में उन्हें 'क्यूट हीरो' के रूप में पहचाना गया। अब शाहिद कपूर ने अपने अभिनय और किरदारों के बारे में बात करते हुए कहा कि कुछ जटिल और चुनौतीपूर्ण करने की इच्छा हमेशा से थी, लेकिन मुझे पहले उन भूमिकाओं की पेशकश नहीं की गई थीं। आप केवल उन विकल्पों में से चुन सकते हैं जो आपके सामने हैं।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की सफलता में होता है पति का हाथ, अभिनेत्री को निक में दिखते हैं पिता के गुण
शाहिद ने इस बात का खुलासा भी किया कि उनके पिता और मशहूर अभिनेता पंकज कपूर ने उनकी इस 'क्यूट बॉय' वाली छवि को लेकर क्या प्रतिक्रिया दी थी और भविष्य में अभिनय करने को लेकर सतर्क भी किया था। शाहिद ने कहा मेरे पिता ने मुझसे एक बार कहा था, 'बेटा, अभी तुम कर लो ये सब, 'क्यूट ब्वॉय', 'रोमांटिक' और 'चॉकलेटी', पर जिस दिन तुम एक्टिंग करना शुरू कर दोगे ना, तब ऐसा लगेगा कि शेर के मुंह खून लग गया है। फिर, तुम्हें बार-बार वैसे ही किरदार निभाने का मन करेगा। शुरुआत में सब अच्छा लगेगा, लेकिन जिस दिन तुम असली एक्टिंग करोगे, उस दिन तुम्हें अलग-अलग रोल करने का मन करेगा।
Alaya F: मां पूजा बेदी और नेपोटिज्म पर अलाया एफ ने किया खुलासा, बोलीं- मैं खुद को नेपो बेबी नहीं मानती हूं
शाहिद ने कहा 20 साल तक काम करने के बाद मैं समझता हूं कि उनका (पंकज कपूर) क्या मतलब था। मैं अलग-अलग जोनर की फिल्में करने के बाद खुश हूं। हर जोनर की अपनी अपील होती है। बेशक, ऐसे किरदार निभाना रोमांचक है, जो थोड़े कठिन और जटिल होते हैं, लेकिन दर्शकों को उनसे संबंधित किरदारों से रूबरू कराना अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। यह एक ऐसे लड़के का रोल करने से कठिन है, जो प्यारा और क्यूट है। सारी जिंदगी क्यूट रोल करना बोरिंग हो जाता है। कुछ अपने पूरे करियर में ऐसे रोल करके खुश हैं, लेकिन मैं उन लोगों में से नहीं हूं। वहीं बात करें, शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह 'ब्लडी डैडी' में नजर आएंगे, जो नौ जून को रिलीज होगी।
Pamela Chopra: पामेला चोपड़ा को श्रद्धांजलि देने आदित्य के घर पहुंचे सितारे, बेटे आर्यन के साथ नजर आए शाहरुख