अभिनेता शाहिद कपूर और करीना कपूर एक वक्त रिलेशनशिप में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने करीब पांच वर्ष तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि, इसके बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। आज दोनों अपनी-अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। इस बीच करीना और शाहिद बेशक एक-दूसरे के टच में नहीं रहे, मगर दोनों एक-दूसरे का सम्मान खूब करते हैं। हाल ही में शाहिद कपूर करीना की तारीफ करते नजर आए।