शाहिद कपूर और मीरा राजपूत इन दिनों अपनी बेटी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में शाहिद कपूर ने मीरा के साथ एक बेहद प्यारा फोटो इंस्टाग्राम में पोस्ट किया है। फोटो में शाहिद और मीरा ने ब्लैक कलर के कपड़े पहन रखे हैं। शाहिद मीरा को क्यूट वाला किस कर रहे हैं। भाई ये फोटो देखकर लड़कियां आह तो भरेंगी ही साथ ही मन ही मन ये जरूर कहेंगी हस्बैंड हो तो ऐसा।
शाहिद ने जैसे ही ये फोटो पोस्ट किया फैंस इस पर लाइक और कमेंट करने में जुट गए। फोटो में शाहिद मीरा को किस कर रहे हैं। आपको बता दें कि शाहिद और मीरा इन दिनों बेटी मीशा का पहला बर्थडे मनाने के लिए विदेश गए हुए हैं।
पढ़ें- बॉलीवुड के इन सुपर क्यूट किड्स की लंबी है फैन फॉलोइंग लिस्ट
फोटो शेयर करते हुए शाहिद ने बहुत ही क्यूट सा कैप्शन दिया है। इस कपल के फोटो का फैंस काफी इंतजार करते रहते हैं। बताते चलें कि 26 अगस्त को मीशा एक साल हो जाएंगी।
My ❤️
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on Aug 19, 2017 at 4:06am PDT
#playtime with lil missy
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on Aug 13, 2017 at 11:18am PDT