फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने ऑपरेशन सिंदूर पर की पोस्ट, क्या बाद में एडिट करके बंद किया कमेंट सेक्शन?

Thu, 08 May 2025 01:19 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस सैन्य ऑपरेशन पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट किया, सोशल मीडिया पोस्ट की। शाहिद कपूर ने ही एक पोस्ट ऑपरेशन सिंदूर को लेकर की, इसके साथ एक संदेश लिखा। बाद में शाहिद ने इस पोस्ट को एडिट किया।

विज्ञापन
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार रात को अभिनेता शाहिद कपूर ने भी बाकी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह भारतीय सेना को सलाम करते हुए ऑपरेशन सिंदूर पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में एक कड़ा संदेश भी अभिनेता ने लिखा था, लेकिन बाद में इस मैसेज को एडिट करके सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर का हैशटैग लगा रहने दिया। 

एडिट की गई पोस्ट में कमेंट सेक्शन बंद किया

विज्ञापन

शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट पहले किया था, उसमें एक भारतीय फाइटर प्लेन की तस्वीर दिख रही थी और कैप्शन लिखा था, ‘भारत कभी उकसाता नहीं लेकिन भारत कभी भूलता भी नहीं। बाद में इस कैप्शन को शाहिद ने पोस्ट में एडिट कर दिया। अब उनकी पोस्ट पर बस ऑपरेशन सिंदूर का हैशटैग लिखा दिख रहा है। 

ये खबर भी पढ़ें:Shahid Kapoor: शाहिद कपूर से शादी के बाद दोस्तों से क्यों बात नहीं कर पाती थी मीरा राजपूत? वजह कर देगी हैरान 
विज्ञापन

 
पोस्ट को कुछ घंटों में मिले इतने लाइक
शाहिद कपूर ने भले ही अपनी पोस्ट को एडिट किया लेकिन कुछ ही घंटों में उनकी इस इंस्टाग्राम पोस्ट को लगभग 4 लाख लाइक्स मिले हैं। शाहिद के अलावा सारा अली खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऑपरेशन सिंदूर की पोस्ट साझा की है। कई और बॉलीवुड कलाकारों ने भी भारतीय सेना के इस ऑपरेशन को सराहा है।  

ये खबर भी पढ़ें: Deva On Ott: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी ‘देवा’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म 

शाहिद की आने वाली फिल्में 
हाल ही में शाहिद की फिल्म ‘देवा’ रिलीज हुई, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस बहुत बड़ा कलेक्शन नहीं कर सकी। इस साल शाहिद फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ भी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज करेंगे। शाहिद कपूर विशाल के साथ पहले भी 'कमीने', 'रंगून' और 'हैदर' जैसी फिल्में कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें